गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद पुलिस ने शनिवार, 5 सितंबर 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए POCSO एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, थाना कासिमाबाद प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी मय हमराह वेदविहारी पोखरा के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उचौरी गांव के पास से विक्की कश्यप (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी विक्की कश्यप पुत्र स्व. होरी लाल कश्यप, निवासी ग्राम पाण्डेपुर, चुनाबीर मंदिर, थाना कैंट, जनपद वाराणसी, के खिलाफ कासिमाबाद थाने में मु0अ0सं0 216/2026, धारा 137(2)/65(1) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना कैंट, वाराणसी में वर्ष 2023 में धारा 147/294/323/325/504/506 भादवि के तहत भी मुकदमा दर्ज रहा है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी मय हमराह, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर।