गाजीपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी गाजीपुर के निर्देश पर कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 24 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित कर दिया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि यह आदेश समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर लागू होगा।
हालांकि, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं अन्य कर्मचारियों का अवकाश नहीं रहेगा। उन्हें विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का संपादन करना होगा।
आदेश का कड़ाई से पालन अनिवार्य
शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया यह निर्णय अभिभावकों के लिए भी राहत की खबर है।

