जमानियां। नगर कस्बा बाजार स्थित श्री प्राचीन रामलीला समिति और रामलीला ट्रस्ट के अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता (जो नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष भी हैं) उन्होंने सोमवार को पक्का बलुआ घाट स्थित रामलीला चबूतरे पर एक प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि रामलीला मैदान के जीर्णोद्धार और समिति के संचालन से जुड़ी अहम जानकारियां साझा किया हैं। गुप्ता ने बताया कि पक्का बलुआ घाट स्थित रामलीला मैदान निर्माण विवाद पर कुछ असामाजिक तत्व झगड़ा फसाद करने के नीयत से अड़ा हुआ है उन्होंने मीडिया को अवगत कराया कि शासन की वंदन योजना के तहत बलुआ घाट स्थित रामलीला चबूतरे और मैदान के सुंदरीकरण व निर्माण का कार्य कराया गया। शेष और भी कार्य करना था। लेकिन कुछ तत्वों द्वारा जानबूझकर बाधा डाली गई। इसके खिलाफ उन्होंने उपजिलाधिकारी (SDM) से हस्तक्षेप की मांग भी किया था। आगे यह भी कहा कि ट्रस्ट और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। प्राचीन रामलीला समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अब एक ट्रस्ट के रूप में गठित कर दिया गया है। इसी मुद्दे को लेकर कस्बावासियों और सदस्यों के साथ बैठकें भी की गईं। ताकि रामलीला के भव्य और सुचारू मंचन के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया जा सके। इस दौरान प्राचीन रामलीला समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी
रंगमंच पर रामलीला के भव्य मंचन और तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि मंच और साज-सज्जा कि व्यवस्था के लिए समिति द्वारा मंच की सजावट, प्रकाश (लाइट), ध्वनि (साउंड) और टेंट की व्यवस्था पर विशेष चर्चा किया गया। गुप्ता ने बताया कि कलाकारों के संवाद अभिनय और संगीत के अभ्यास के साथ महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की गई। जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भव्य आयोजन के लिए जैसे रावण दहन, राम बारात और लंका दहन जैसे प्रमुख दृश्यों को आकर्षक बनाने की रूपरेखा तैयार की गई है। बताया जा रहा है। कि प्राचीन रामलीला समिति के वर्तमान अध्यक्ष होने के बाद भी नए अध्यक्ष का चुनाव किया गया। जिसके कारण रामलीला मंचन कराने को लेकर तनातनी बनी रही। उधर पालिका अध्यक्ष एवं प्राचीन रामलीला समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के समर्थन में सैकड़ों महिला पुरुष बैठक में शामिल होकर नए अध्यक्ष को चुनौती दिया कि हम सभी पुराने अध्यक्ष को मानते है। उनके समर्थन में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। उक्त मौके पर आजाद वर्मा, नंदकिशोर सेठ, उद्धव पांडेय, नंदलाल सेठ, अनिल कुमार गुप्ता, संजीत यादव, जितेंद्र कुमार, जगदीश वर्मा, आमिर सिद्दीकी, अरशद मंसूरी, आदि के साथ सैकड़ों महिलाएं पुरुष शामिल रहे। इधर सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह, सुधीर शक्लुआ, मुकुल मिश्रा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार लेखपाल रुपेश रंजन सिन्हा आदि लोग मौजूद रहे।
सफल बैठक के बाद जय प्रकाश गुप्ता के समर्थन में शांति पूर्वक जुलूस निकालकर संदेश किया कि नगर कस्बा के लोग प्राचीन रामलीला समिति के अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मजबूती के साथ खड़े रहेंगे। फोटो
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह द्वारा प्राचीन रामलीला समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता और नए अध्यक्ष समर्थकों को कोतवाली में बुलाकर समझौता कराने प्रयास जारी रहा।

