सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम गेरुआ मकसूदपुर, नरियांव, और कंचनपुर) में बाल विकास परियोजना (ICDS) द्वारा विभिन्न जागरूकता और जन कल्याणकारी कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराया
जमानियां। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम गेरुआ मकसूदपुर, नरियांव, और कंचनपुर) में बाल विकास परियोजना (ICDS) द्वारा विभिन्न जागरूकता और जन कल्याणकारी कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराया। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले राज्यव्यापी अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और नागरिकों को विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। बताया जा रहा है। कि बाल विकास परियोजना द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप गतिविधियां शामिल रहती हैं। स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता को लेकर ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण और बेहतर स्वास्थ्य प्रथाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पूरक पोषण (Local Nutritious Food) प्रदान किया गया। है। उक्त मौके पर भाजपा के पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कार्यक्रम में शामिल रही। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और पोषण अभियान जैसी महत्वपूर्ण सरकारी नीतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योजना के बारे में अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी इसका लाभ उठा सकें। बाल विकास परियोजनाधिकारी सायरा परवीन ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने आयोजित कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाया इसके साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। सुपर वाइजर कलावती देवी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल का जश्न मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्टाल के जरिए महिलाओं और ग्रामीणों को सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में विस्तार से जागरूक करने का काम किया है। इस दौरान स्टाल पर पोषण अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ। सुपरवाइजर ने कहा कि गेरुआ मकसूदपुर, नरियांव और कंचनपुर में विभिन्न जनकल्याणकारी और जागरूकता कार्यक्र को सफलता पूर्वक संपन्न किया गया। है। अभियान के मुख्य उद्देश्य कुपोषण का उन्मूलन के तहत बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के स्वास्थ्य व पोषण स्तर में सुधार करने के लिए ग्रामीणों को स्वच्छता, टीकाकरण और मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बच्चों का वजन व लंबाई मापकर उनके पोषण स्तर (MAM/SAM) की जाँच की गई। उक्त मौके पर फूली ग्राम प्रधान श्याम नारायण कुशवाहा, नरियाव ग्राम प्रधान सच्चिदानंद पाँसवान, सचिन मनोज कुमार सहीत आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

