गाजीपुर। जखनियां विधानसभा क्षेत्र के तिलेसड़ा ग्रामसभा में वर्तमान विधायक द्वारा लगाए गए गेट पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर के साथ कथित रूप से हुई क्षति को लेकर समाजसेवी एवं क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी अजीत यादव ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब की तस्वीर का सम्मान बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। गेट पर लगी अन्य तस्वीरें सही हैं, जबकि बाबा साहब की तस्वीर पर खरोंच के निशान दिखाई दे रहे हैं। अजीत यादव ने जिलाधिकारी से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर तस्वीर को सम्मानपूर्वक ठीक कराने और क्षति के कारणों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कार्रवाई न होने पर गांधीवादी एवं शांतिपूर्ण तरीके से लोकतांत्रिक विरोध किया जाएगा, मौके पर पूर्व छात्र नेता हरेन्द्र यादव, अखिलेश यादव राष्ट्रीय सचिव युवा शक्ति संघ, रोहित यादव, संदीप यादव व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहें।