गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खानपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 02 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक राम बाबू सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम नायकडीह से हर्षित सिंह (22 वर्ष), पुत्र स्व. विनोद सिंह, निवासी ग्राम मधुवन, थाना खानपुर, गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद करने का दावा किया है। मामले में थाना खानपुर पर मु0अ0सं0-309/2026, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध चंदौली जनपद के कन्दवां थाने में आयुध अधिनियम, गोहत्या निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम तथा उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्रवाई उपनिरीक्षक राम बाबू सिंह मय हमराह थाना खानपुर पुलिस टीम द्वारा की गई।

