गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नन्दगंज पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध .315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुसुम्ही खुर्द नहर के पास घेराबंदी कर बृजेश गुप्ता पुत्र हीरा गुप्ता उर्फ हरि प्रसाद गुप्ता, निवासी ग्राम राजूपुर, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा .315 बोर कारतूस बरामद हुआ।
आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
बरामदगी के आधार पर थाना नन्दगंज में मु0अ0सं0 289/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी स्थल
कुसुम्ही खुर्द नहर, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर।
बरामदगी
01 अवैध .315 बोर तमंचा
01 जिंदा .315 बोर कारतूस
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव मय हमराह, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर।
अवैध हथियारों के खिलाफ नन्दगंज पुलिस का अभियान जारी—तमंचे और कारतूस के साथ युवक की गिरफ्तारी से इलाके में मचा हड़कंप।

