गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नोनहरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध .315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ नोनहरा चट्टी पर अपराध एवं अपराधियों के संबंध में वार्ता कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने मरुल्लाचक तिराहा स्थित ग्रीनफील्ड अंडरपास के पास घेराबंदी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बलजीत राजभर पुत्र मुन्ना राजभर, निवासी ग्राम जाम रसड़ा, थाना रसड़ा, जनपद बलिया, उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा .315 बोर कारतूस बरामद हुआ।

 पहले से दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध थाना नोनहरा, गाजीपुर में मु0अ0सं0 278/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। वहीं थाना रसड़ा, बलिया में मु0अ0सं0 563/2024 के तहत बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज बताया गया है।

विधिक कार्रवाई जारी

अवैध हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की अहम सफलता माना जा रहा है।

 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी मय हमराह — थाना नोनहरा, गाजीपुर

उपनिरीक्षक रामानन्द सिंह मय हमराह — थाना नोनहरा, गाजीपुर

एक तमंचा, एक कारतूस और पुलिस की सटीक घेराबंदी—नोनहरा पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप।