शुक्रवार को ग्राम सबबलपुर निवासी आशा देवी पत्नी बीरबल को सहायता राशि दो लाख रूपये के चेक प्रदान किये गये
जमानियां। शुक्रवार को ग्राम सबबलपुर निवासी आशा देवी पत्नी बीरबल को सहायता राशि दो लाख रूपये के चेक प्रदान किये गये। इसके अतिरिक्त आशा देवी पत्नी बीरबल के परिवार हेतु आवास भी पंजीकृत करवा दिया गया है। बताया जाता है। कि क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सबलपुर गांव में पीड़ित परिवार को ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया है। यह राशि पीड़ित परिवार को संकट के समय तत्परता से आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से दी गई है। सबलपुर गांव मकान धराशाही किए जाने पर पीड़ित परिवार को यह सहायता किस स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक लाख और राजस्व विभाग के द्वारा एक लाख कुल दो लाख का संबल योजना) के तहत दी गई है। उक्त मौके पर एसडीएम निधि तहसीलदार जितेंद्र कुमार और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ रुद्रकांत सिंह उपस्थित रहे।

