गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खानपुर पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए चोरी के ट्रैक्टर के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया लाल रंग का मैसी 241 DI ट्रैक्टर भी बरामद किया है।
उपनिरीक्षक राम बाबू सिंह मय हमराह पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बिछुडननाथ तिराहा से अभियुक्त मोनू गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता, निवासी ग्राम सुहवल, थाना सुहवल, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा अपराध संख्या 201/2025, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी का ट्रैक्टर बरामद हुआ।
बरामद ट्रैक्टर लाल रंग का मैसी 241 DI है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP61AN3862 तथा चेचिस नंबर MEA8D061CG2086501 बताया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध गाजीपुर और जौनपुर जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट तथा पॉक्सो एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राम बाबू सिंह मय हमराह, थाना खानपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

