गाजीपुर। ग्राम पंचायत देवा के चौवे का पूरा पीच रोड पर जलभराव की समस्या का मामला जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के संज्ञान में आते ही प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

जिलाधिकारी के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी, जखनिया ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी क्रम में ग्राम पंचायत के सचिव द्वारा आज 01 सितंबर 2026 को मौके पर जल निकासी की व्यवस्था करा दी गई, जिससे रास्ते पर जमा पानी को निकालकर ग्रामीणों को तत्काल राहत प्रदान की गई।

वहीं, सड़क की स्थायी मरम्मत के लिए रेलवे विभाग के LOW MAU दिलीप सिंह को भी प्रकरण से अवगत कराया गया है। उनके द्वारा आश्वस्त किया गया है कि इसी सप्ताह रास्ते को दुरुस्त कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

 प्रशासन की त्वरित पहल से मिली राहत

जलभराव की समस्या पर तत्काल संज्ञान लेकर जल निकासी की व्यवस्था कराए जाने से स्थानीय लोगों में राहत की भावना है। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से यह संदेश भी गया है कि जनसमस्याओं के समाधान को लेकर जिला प्रशासन गंभीर और सक्रिय है।