गाज़ीपुर। जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। मंगलवार, 01 सितंबर 2026 को जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, चौराहों, मुख्य मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल भ्रमण कर आमजन से संवाद किया और उन्हें सुरक्षित वातावरण का एहसास कराया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन तलाशी और जांच की गई।

साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस की इस व्यापक कार्रवाई से जहां असामाजिक तत्वों में खलबली मची, वहीं आमजन में सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत हुआ। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।