गाज़ीपुर। जिले के किसानों के लिए कृषि विभाग ने रबी सीजन को लेकर महत्वपूर्ण सुविधा शुरू की है। किसानों को तोरिया, सरसों, अलसी, चना, मटर, मसूर और गेहूं सहित प्रमुख रबी फसलों के प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की गई है। विभाग को रबी फसलों के बीजों का निर्धारित लक्ष्य भी प्राप्त हो चुका है।

जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण एवं बीज बुकिंग कराएं। बुकिंग प्रक्रिया 02 जुलाई 2026 से शुरू होकर 30 सितंबर 2026 तक चलेगी।

कृषि विभाग के अनुसार, ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से किसान सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले बीज अनुदान का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते पोर्टल पर अपनी बुकिंग सुनिश्चित कर लें।

जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के सभी किसान भाइयों से अपील की है कि रबी फसलों की बेहतर तैयारी के लिए समय पर बीज की बुकिंग कराएं और सरकार की कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।