गाजीपुर। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जनपद के सभी थानों पर गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को नियमित रूप से जनसुनवाई की गई। इस दौरान थानों पर पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लेते हुए उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं नियमानुसार निस्तारण के लिए आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के समाधान के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी गई। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस ने आम नागरिकों को यह भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।