गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में 10 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रतिदिन की भांति जनसुनवाई करते हुए विभिन्न शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
वर्चुअल माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संवाद करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान करते हुए पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करना है।

