गाजीपुर। बुधवार दोपहर तेज हवा और बारिश के कारण एक पेड़ विद्युत पोल पर गिर गया। पेड़ गिरने से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते दो गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से रात में ग्रामीणों को अंधेरे में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा।
मामला अंधऊ पावर हाउस के अंतर्गत देवकठिया फीडर से संचालित विद्युत आपूर्ति का है। पेड़ गिरने से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण चकदराब और अहिरौली गांव की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरेलू कामकाज प्रभावित होने के साथ ही। रात में अंधेरा छाया रहा। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से क्षतिग्रस्त पोल की मरम्मत कर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। प्रभावित होने के साथ ही रात में अंधेरा छाया रहा। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से क्षतिग्रस्त पोल की मरम्मत कर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

