मंडल-बूथ समितियों के सत्यापन में सामाजिक समरसता सर्वोच्च प्राथमिकता: कृष्ण बिहारी राय

गाजीपुर। भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर मंगलवार को मंडल कार्यसमिति एवं बूथ समिति गठन-सत्यापन योजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत, सक्रिय तथा समावेशी बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि मंडल एवं शक्ति केंद्रों पर समितियों के सत्यापन का कार्य पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों के मद्देनजर यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि प्रत्येक मंडल समिति, शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ समिति सक्रिय, सक्षम और सामाजिक रूप से संतुलित हो।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि समिति गठन और सत्यापन में सामाजिक समरसता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि संगठन के प्रत्येक स्तर पर समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

जिला प्रभारी डा. राकेश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। स्थापना काल से पार्टी लगातार कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर मजबूत हुई है। उन्होंने समिति सृजन में सामाजिक सामंजस्य, संतुलन और समरसता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों को मंडल और बूथ समितियों के सत्यापन की प्रक्रिया तथा संगठनात्मक जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन की नींव सक्रिय, सक्षम और समावेशी समितियां हैं, इसलिए सत्यापन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानु प्रताप सिंह, बृजेन्द्र राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, अभिनव सिन्हा, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, सुनीता सिंह, कालीचरन राजभर, आशुतोष राय, राजेश भारद्वाज, सरिता अग्रवाल, जयप्रकाश गुप्ता, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पाण्डेय, शशांक शेखर राय, सरोज मिश्रा, सुधाकर कुशवाहा, अच्छेलाल गुप्ता, राजेश चौहान, अवधेश राजभर, विष्णु सिंह, सुमित तिवारी, विश्व प्रकाश अकेला, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, अखिलेश सिंह, सुरेश बिंद, शशिकांत शर्मा, गर्वजीत सिंह, सन्नी चौरसिया, प्रमोद राय, अभिनव सिंह, अविनाश सिंह, संकट प्रसाद मिश्रा एवं अमरेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।