गाजीपुर। जनपद मुख्यालय पर प्रति दिन की भांति गुरुवार को भी आयोजित जनसुनवाई के क्रम में करीब 100 फरियादियों को टोकन वितरित किए गए। टोकन मिलने के बाद फरियादी राइफल क्लब सभागार में पहुंचे और अपनी बारी का इंतजार किए। करीब 10 बजे जनसुनवाई की शुरुआत हुई, जिसमें अधिकारियों ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि अन्य मामलों में संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों की सक्रियता और समस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैये से फरियादियों में संतोष देखने को मिला।

समस्याओं के त्वरित समाधान से एडीएम के प्रति आमजन का भरोसा और लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, वहीं अपर जिलाधिकारी की कार्यशैली को लेकर भी फरियादियों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

जनसुनवाई में समस्या लेकर पहुंचे कई फरियादियों ने समाधान मिलने के बाद अधिकारियों का आभार जताया। प्रशासन की यह पहल आमजन और अधिकारियों के बीच विश्वास की नई कड़ी बनती नजर आ रही है।