गाजीपुर। भाजपा मंडल कार्यसमिति सत्यापन अभियान के क्रम में बुधवार को जिले के विभिन्न मंडलों में वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं जिला पदाधिकारियों द्वारा मंडल कार्यसमितियों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई।
इसी क्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने सादात दक्षिणी, सुनील कुमार सिंह ने रेवतीपुर, बृजेन्द्र राय ने भदौरा, पारसनाथ राय ने जखनियां प्रथम, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने भोजापुर, दयाशंकर पांडेय ने सैदपुर पूर्वी, श्यामराज तिवारी ने बाराचवर द्वितीय, राजेश राजभर ने जखनियां द्वितीय, मनोज सिंह ने भांवरकोल द्वितीय तथा जितेन्द्र नाथ पांडेय ने देवकली मंडल में सत्यापन प्रक्रिया पूरी की।
वहीं, भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने दिलदारनगर नगर मंडल में मंडल कार्यसमिति के सत्यापन का कार्य पूरा किया।
सत्यापन के दौरान मंडल कार्यसमिति, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर संगठनात्मक संरचना की जानकारी का मिलान एवं आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण किया गया। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।
भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि मंडल कार्यसमिति सत्यापन की यह प्रक्रिया दो दिनों में पूरी की जाएगी।

