गाजीपुर | 03 सितंबर 2026, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे “OPERATION CONVICTION” अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मॉनिटरिंग सेल एवं अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के चलते चोरी के दो मुकदमों में अभियुक्त को न्यायालय ने दोषसिद्ध कर सजा सुनाई है।

थाना जमानियां, जनपद गाजीपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 144/2023 धारा 457/380/120बी भादवि तथा मु0अ0सं0 153/2023 धारा 457/380/120बी भादवि में अभियुक्त गूंगा पुत्र लाखन, निवासी लिपुरा कॉलोनी, थाना बिहिया, जनपद आरा (बिहार) के विरुद्ध लगातार प्रभावी पैरवी की गई।

मा0 जेएम-07 कोर्ट, गाजीपुर ने दोनों मुकदमों में अभियुक्त को दोषसिद्ध करते हुए क्रमशः 03 वर्ष एवं 01 वर्ष के कारावास से दंडित किया।

 पुलिस की पैरवी से अपराधियों पर शिकंजा

OPERATION CONVICTION के तहत पुलिस एवं अभियोजन की समन्वित एवं प्रभावी पैरवी से अपराधियों को न्यायालय से सजा दिलाने का सिलसिला जारी है। इस कार्रवाई से जहां पीड़ितों को न्याय मिला है, वहीं अपराधियों में कानून का भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।

 गाजीपुर पुलिस का संदेश: अपराध करें या कानून तोड़ें, प्रभावी पैरवी के जरिए दोषियों को सजा दिलाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।