गाज़ीपुर। सड़क हादसे में घायल पड़े एक युवक के लिए एआरटीओ गाज़ीपुर धनवीर यादव की नेक पहल उस समय जीवनरक्षक साबित हुई, जब एंबुलेंस के समय से नहीं पहुंचने की सूचना मिली। मानवता और तत्परता का परिचय देते हुए एआरटीओ धनवीर यादव ने बिना देर किए अपने सरकारी बोलेरो वाहन से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 11 सितंबर 2026 को शाम करीब 5:02 बजे नीलगाय की टक्कर से एक बाइक सवार सड़क पर घायल अवस्था में गिर पड़ा था। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर मौजूद लोगों को एंबुलेंस के समय से नहीं आने की जानकारी हुई। ऐसी स्थिति में एआरटीओ धनवीर यादव ने तत्काल पहल करते हुए अपने सरकारी बोलेरो वाहन से घायल युवक को करीब चार किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया।
अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने घायल का तत्काल उपचार शुरू कर दिया, जिससे उसे समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सकी। एआरटीओ की इस तत्परता ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी कार्यों तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरत के समय मानवीय संवेदनाओं के साथ खड़े होने का भी नाम है।
बताया गया कि घायल युवक का मोबाइल फोन भी सुरक्षित रखने के लिए अस्पताल में जमा करा दिया गया। एआरटीओ धनवीर यादव की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही
.jpg)
