गाज़ीपुर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने 9 सितंबर 2026 को नवनिर्मित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय भवन के विभिन्न कक्षों, परिसर तथा वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया।
सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों से भवन की गुणवत्ता, कार्य की प्रगति तथा कार्यालय संचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि नवनिर्मित कार्यालय में सभी आवश्यक सुविधाएं व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं, ताकि अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।
नवनिर्मित कार्यालय के तैयार होने से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और विभागीय कार्यों के अधिक सुचारु संचालन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

