गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कासिमाबाद पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अंगद मौर्या पुत्र स्व. नगेसर मौर्या, निवासी ग्राम बंकाखास, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध सिविल न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-01 द्वारा वाद संख्या 520/26 एवं अपराध संख्या 161ए/1992, धारा 323/504/506 भादवि से संबंधित एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया था।
11 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे, चौकी प्रभारी बहादुरगंज, मय हमराह पुलिस टीम ने वारंट की तामील करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद वारंटी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों एवं न्यायालय से जारी वारंटों की तामील को लेकर चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है।

