गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नफर वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में तीनों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया।
उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खां ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए मा. न्यायालय जेएम-03 के प्रकीर्ण फौजदारी वाद संख्या 740/26 में धारा 323, 504, 506 भादवि के वारंटी रमेश पुत्र परमा राम, तथा फौजदारी वाद संख्या 221/26 के वारंटी नन्दलाल पुत्र मरछू राम और धर्मेन्द्र राम पुत्र हरिहर राम को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार वारंटियों में रमेश निवासी ग्राम चौथी बांध तथा नन्दलाल और धर्मेन्द्र राम निवासी ग्राम दहेन्दू, थाना बरेसर शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार तीनों गिरफ्तार आरोपियों को मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, जहां उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खां मय हमराह पुलिसकर्मी, थाना बरेसर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

