गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नगसर हॉल्ट पुलिस ने बुधवार को न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही।
थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सोनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय से निर्गत फौजदारी मुकदमा संख्या 2359/24, धारा 147, 504, 506, 452 भादवि से संबंधित वारंट के अनुपालन में दोनों आरोपियों को उनके घर से हिरासत में लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सोनू खान पुत्र स्व. अलीशेर खान, निवासी ग्राम नगसर नेवाजू राय, थाना नगसर हॉल्ट, गाजीपुर तथा विनोद गुप्ता उर्फ मुन्ना गुप्ता पुत्र स्व. गोविन्द, निवासी ग्राम नगसर नेवाजू राय, थाना नगसर हॉल्ट, गाजीपुर, स्थायी पता भरूहिया, थाना चांद, जिला भभुआ कैमूर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी माननीय न्यायालय सिविल जज (जू.डी.) एफटीसी-2, गाजीपुर से संबंधित वारंट के आधार पर गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सोनकर, थाना नगसर हॉल्ट, जनपद गाजीपुर।
#Ghazipur #GhazipurPolice #NagsarHalt #PoliceAction #Arrest #WarrantArrest #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #GhazipurNews #PoliceNews #LawAndOrder #उत्तरप्रदेश #गाजीपुर #पुलिस_कार्रवाई

