गाजीपुर।
प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए गाजीपुर के खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितंबर से 03 अक्टूबर 2026 तक लालपुर, वाराणसी में किया जाएगा।

जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 24 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरा बाजार गाजीपुर के प्रांगण में आयोजित होगा। इच्छुक खिलाड़ी 24 सितंबर को सुबह 9:30 बजे तक अपनी प्रविष्टि दर्ज करा सकते हैं।

ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को 25 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल, लालपुर, वाराणसी मंडल में आयोजित मंडल स्तरीय प्रक्रिया में प्रतिभाग करना होगा।

खिलाड़ियों के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य किया गया है। इनमें फोटो सहित पात्रता प्रमाण-पत्र, नगर निगम द्वारा प्रदत्त जन्म तिथि प्रमाण-पत्र तथा प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या द्वारा प्रमाणित प्रमाण-पत्र शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

जिला खेल कार्यालय ने इच्छुक एवं योग्य हॉकी खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करने की अपील की है। प्रतियोगिता के जरिए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रदेश स्तरीय मंच पर गाजीपुर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।