गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे 19 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक भाईलाल मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना कासिमाबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0 342/2026, धारा 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त लक्ष्मण राजभर पुत्र लालचन्दर राजभर, निवासी ग्राम गंगौली, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास में इसी थाने पर मु0अ0सं0 212/2026, धारा 352/351(3) बीएनएस का मामला भी दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भाईलाल मय हमराह, थाना कासिमाबाद पुलिस शामिल रही।

