गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुहम्मदाबाद पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद चापड़ बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए समीर कुरेशी पुत्र जमील कुरेशी, निवासी वार्ड नंबर 18, भट्टी मोहल्ला, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद चापड़ बरामद हुआ। मामले में थाना मुहम्मदाबाद पर मु0अ0सं0 301/2026, धारा 351(2) बीएनएस एवं 4/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार मय हमराह, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर।

