गाजीपुर, 17 सितम्बर 2026। जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को समस्त थानों पर नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की गई। थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों ने थानों पर पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना।

जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने विभिन्न मामलों से संबंधित अपनी समस्याएं पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित प्रकरणों की जानकारी ली तथा शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया गया। साथ ही यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया कि फरियादियों को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से थानों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें प्रभावी समाधान उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के नियमानुसार समाधान का भरोसा दिलाया।

पुलिस का उद्देश्य है कि प्रत्येक फरियादी की बात सुनी जाए और पात्र मामलों में समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।