गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस को एक मामले में सफलता मिली है। पुलिस ने मु0अ0सं0 198/26 से संबंधित वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक हसुआ भी बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर 2026 को थानाध्यक्ष जंगीपुर मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जयन्तीदासपुर गांव के पास से रामाश्रय कुशवाहा पुत्र रामअवध कुशवाहा, निवासी ग्राम जयन्तीदासपुर, थाना जंगीपुर, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 34 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त थाना जंगीपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 198/26, धारा 109(1)/115(2)/352/351(3)/118(1) बीएनएस में वांछित बताया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक हसुआ बरामद किया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जंगीपुर मय हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।