गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरेसर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार 17 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खां मय हमराह पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शक्कापुर तिराहा से वांछित अभियुक्त अक्षय राजभर पुत्र रामकृत राजभर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम रेंगा, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त मु0अ0सं0 191/26, धारा 69, 352 एवं 351(3) BNS, थाना बरेसर से संबंधित मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 मो. रुस्तम खां मय हमराह, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वांछित आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को गति मिली है।

