गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार गंभीरता से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में 17 सितम्बर 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रतिदिन की भांति जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न मामलों को लेकर पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी समस्याएं एवं शिकायतें रखीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया और शिकायतों के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।