गाजीपुर। सदर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत चक अब्दुल सत्तार के ग्राम खानपुर (पासीपुरवा) निवासी पूर्व ग्राम प्रधान महावीर पासी (76) पुत्र स्व. सोमारू पासी का गुरुवार दोपहर हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

खानपुर (पासीपुरवा) के दो बार ग्राम प्रधान रहे महावीर पासी विगत तीन वर्षों से पैरालाइसिस की बीमारी से पीड़ित थे। गुरुवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। वह अपने सरल, व्यवहारिक एवं मिलनसार स्वभाव के लिए क्षेत्र में विशेष रूप से पहचाने जाते थे। उनके निधन पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम प्रधान के रूप में महावीर पासी ने हमेशा ग्रामीणों के बीच सहज संपर्क बनाए रखा और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए सबके दुख सुख में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करते रहते थे ‌।