गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगसरहाल्ट पुलिस ने गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय संबंधी अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

उपनिरीक्षक लालता प्रसाद यादव मय हमराह पुलिस टीम ने न्यायालय सिविल जज (जू0डी0) एफटीसी-2, गाजीपुर से जारी वारंट के आधार पर रमेश वर्मा (45 वर्ष) पुत्र बैजनाथ तथा रविन्द्र शर्मा (58 वर्ष) पुत्र स्व. जगरनाथ, दोनों निवासी ग्राम नगसर मीरराय, थाना नगसरहाल्ट को गिरफ्तार किया।

इसी क्रम में देवानन्द यादव (27 वर्ष) पुत्र कमला यादव और कमला यादव (55 वर्ष) पुत्र कुवेर यादव, दोनों निवासी ग्राम सूर्यभानपुर, थाना नगसरहाल्ट को भी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारंटियों के विरुद्ध संबंधित न्यायालय के निर्देशानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक लालता प्रसाद यादव के साथ थाना नगसरहाल्ट पुलिस टीम शामिल रही।