गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान को लेकर गाजीपुर पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में बुधवार, 09 सितंबर 2026 को जनपद के समस्त थानों पर प्रतिदिन की भांति जनसुनवाई आयोजित की गई।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने थानों पर पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। शिकायतों को संबंधित प्रकरण के अनुसार दर्ज करते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
पुलिस द्वारा शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाते हुए संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
गाजीपुर पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जनशिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

