गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक मोटर, एक स्टेप्लाइजर और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। चोरी का सामान बरामद होने पर संबंधित मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार उपाध्याय मय हमराह मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नशोपुर गांव से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ऋषि गुप्ता (19) निवासी नसीरुद्दीनपुर, चन्दन कुशवाहा (35) निवासी हब्बीपुर और छोटेराम (25) निवासी खेताबपुर, थाना कासिमाबाद, गाजीपुर के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी थाना कासिमाबाद में दर्ज मु0अ0सं0 348/2026, धारा 303(2) बीएनएस में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान बरामद सामान को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार उपाध्याय मय हमराह थाना कासिमाबाद पुलिस शामिल रही।