गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक घनश्याम पाण्डेय मय हमराह ने मा. न्यायालय जेएम-03 मुहम्मदाबाद से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर जयलाल पुत्र पूजू राजभर तथा सम्पत यादव पुत्र चलाकू यादव, दोनों निवासी ग्राम अमहट, थाना बरेसर, को उनके घर से गिरफ्तार किया।

वहीं, वारंटी अशोक कुमार पुत्र नन्दलाल धोबी, निवासी ग्राम सिउरी अमहट, थाना बरेसर, को थाना गेट के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस ने तीनों गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक घनश्याम पाण्डेय मय हमराह थाना बरेसर पुलिस टीम शामिल रही।