गाजीपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया। जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, चौराहों, मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की।
पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए आमजन से संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी विषयों की जानकारी ली। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान भी चलाया गया। भ्रमण के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली गई तथा आवश्यक पूछताछ की गई। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान किए गए।
पुलिस का यह अभियान अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ जनपद में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा।

