गाजीपुर। दिनांक 21 सितंबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा महिला अपराध प्रकोष्ठ, महिला राज्य प्रार्थना पत्र प्रकोष्ठ, महिला आर्थिक प्रकोष्ठ, महिला सहायता प्रकोष्ठ, बाल किशोर इकाई एवं मिशन शक्ति सेल के कार्यालयों का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने संबंधित शाखाओं में पहुंचकर तैनात पुलिस कर्मियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा कार्यों में आवश्यक सुधार एवं गुणवत्ता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान विभिन्न प्रकोष्ठों द्वारा संचालित पोर्टलों का कर्मियों से संचालन कराकर उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। विभिन्न आयोगों एवं उच्च स्तरों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने सभी कर्मियों को निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित होने तथा आवंटित कार्यों को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय की साफ-सफाई, दस्तावेजों के व्यवस्थित रखरखाव एवं विभिन्न रजिस्टरों के निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों के प्रभावी, संवेदनशील और समयबद्ध निस्तारण के साथ कार्यालयीन कार्यप्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित एवं जवाबदेह बनाना रहा।