जमानियां। नगर पालिका परिषद के सभागार में एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को बुलाई गई। जिसमें पिछली बैठक में पारित प्रस्ताव का पालिका सदस्यों द्वारा प्रस्ताव को सर्वसम्मति से खारिज किया गया। पालिका बोर्ड की बैठक में सदस्यों द्वारा गृहकर (हाउस टैक्स) में हुई वृद्धि और टेंडर अन्य मुद्दों पर "विजय श्री" (जीत) होने पर नगाड़ों के साथ कस्बा बाजार में पालिका सदस्यों द्वारा जुलूस निकालना एक बहुत ही अजीब या विरोधाभासी स्थिति लगती है। आमतौर पर जब गृहकर बढ़ता है। तो जनता और उनके प्रतिनिधि इसका विरोध करते हैं। न कि जश्न मनाते हैं। इस घटना के पीछे की असली वजह को बेहतर समझने के लिए क्या आप लोग कुछ जानकारी दे सकते हैं। जैसे:यह घटना नगर पालिका परिषद जमानियां की है। सदस्यों ने गृहकर की वृद्धि को प्रस्ताव पारित कर खारिज किया। जिसकी वजह से वे जश्न जुलूस निकाला।

पिछली बैठक में गृहकर प्रस्ताव के पास होना नगर वासियों मे जबरदस्त आक्रोश को देखते हुए। पारित प्रस्ताव को खारिज करने पर अड़े रहे। और शुक्रवार को बुलाई गई। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में सदस्यों द्वारा गृहकर (हाउस टैक्स) में हुई वृद्धि और अन्य मुद्दों पर "विजय श्री" (जीत) होने पर नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर खुशी मनाया। बताया जाता हैं। कि पिछली पालिका बोर्ड की बैठक में एकाएक गृहकर में जबरदस्त वृद्धि होने के कारण नगरवासियों में आक्रोश को बढ़ते देखते सदस्यों के हाथ पांव फूलने लगे। जिसके बाद पारित प्रस्ताव को खारिज करने के लिए धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। अंत में शुक्रवार को हुई पालिका बोर्ड की बैठक में गृहकर (House Tax) में हुई बढ़ोतरी को वापस लेने पर रोक लगाने सहित चार महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदस्यों की जीत हुई है। इस बड़ी कामयाबी की खुशी में पालिका के सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों के साथ एक विजय जुलूस निकाला। यह नगरपालिका परिषद जमानियां की घटना है। मुख्य मुद्दे गृहकर, लाइसेंस अन्य इत्यादि मुद्दों पर चर्चा होने के बाद निरस्त किया गया। उक्त मौके माया देवी, राहुल वर्मा,श्रीमती शमसुन, श्रीमती चंदा देवी, राधेश्याम राम, राजा बाबू चौधरी, श्रीमती शबाना खातून, मनीष, सुरेंद्र, श्रीमती रफत जहां, सचिन कुमार, रोहित कुमार, राकेश, श्रीमती माया, प्रमोद कुमार यादव,मोहन, अंजनी, विकास जायसवाल, अनीसा खातून, रजनीकांत, पूनम यादव, करीम, श्रीमती आशमां सहित आदि सदस्य गण मौजूद रहे। इस संबंध में पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि गृहकर, लाइसेंस सहित आदि पिछली बैठक में पारित प्रस्ताव को वापस करने के लिए पालिका सदस्यों द्वारा निरस्त करने जैसी प्रस्ताव को शासन को भेजा गया है। व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, भाजपा कार्यकर्ता नारायण दास चौरसिया, आदि सहित लोग शामिल रहे।