कोतवाली मे थाना समाधान दिवस पर 5 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत मौके पर 3 का हुआ निस्तारण शेष दो पर कार्यवाही जारी है। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया
जमानियां। कोतवाली परिसर स्थित मीटिंग हॉल में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उक्त मौके पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी जनता की शिकायतें सुनने के लिए थाने में उपस्थित रहे। जहां जमीन और राजस्व से जुड़े विवादों सुनकर मौके पर 5 प्रार्थना प्रस्तुत किए गए। जहां 3 का निस्तारण किया गया। शेष दो के लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही किया जा रहा है। थाना समाधान दिवस पर नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह, कानूनगो नसीमुल्लाह, कानूनगो अजय यादव, लेखपाल रुपेश रंजन सिन्हा, सुभाष राम सहित आदि कर्मचारीगण मौजूद रहे। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो (राजस्व निरीक्षक) मौजूद रहकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। और निस्तारण के लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही किया। बताया जाता हैं। कि शनिवार को कोतवाली परिसर स्थित मीटिंग हॉल में भूमि विवाद संबंधित अन्य समस्या फरियादियों द्वारा अधिकारी के सामने प्रस्तुत किया गया। जिसमें विशेष रूप से भूमि और संपत्ति से जुड़े मामलों का दोनों विभागों के समन्वय से त्वरित निस्तारण का प्रयास किया गया। शनिवार को कोतवाली में थाना समाधान दिवस में क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगो (राजस्व निरीक्षक) और पुलिस अधिकारी एक साथ बैठकर फरियादियों की जमीन व राजस्व संबंधी शिकायतें सुनी। उक्त मौके पर फरियादियों के द्वारा भूमि विवाद, कब्ज़ा और अन्य छोटे राजस्व मामलों का दोनों विभागों के समन्वय से मौके पर त्वरित निस्तारण कराने के लिए मौके पर पहुंचे। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि लंबित मामले अगर मौके पर यदि समाधान के लिए कार्यवाही नहीं हुई है। तो शिकायतों को दर्ज कर तय समयसीमा में निस्तारण के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि न्याय संगत कार्यवाही करना अपना पहला अधिकार है। सिंह ने बताया कि 5 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें 3 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष दो के लिए कार्यवाही जारी है। उक्त मौके पर सिपाही विमलेश कुमार, सुधीर शुक्ला, दीपक मिश्रा सहित आदि पुलिस कर्मचारी गण मौजूद रहे।

