गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खानपुर पुलिस ने छेड़खानी एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण कार्रवाई की है।
पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 289/2026 में वांछित अभिषेक कुमार पुत्र जोगिन्दर राम, निवासी ग्राम इशोपुर, थाना खानपुर, उम्र करीब 28 वर्ष को 13 सितंबर 2026 को सिधौना हाल्ट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 75(2), 65(1), 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार राय मय हमराह, थाना खानपुर पुलिस टीम शामिल रही।

