गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुहवल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 102/24, धारा 108 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक वीरेन्द्र राय मय हमराह पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम सुहवल सिवाला के पास से वांछित अभियुक्त एजाज उर्फ एजाज अली पुत्र हसरुद्दीन, निवासी ग्राम सुहवल, मोहल्ला पावर हाउस, थाना सुहवल, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 22 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 वीरेन्द्र राय मय हमराह, थाना सुहवल, जनपद गाजीपुर।

