गाजीपुर। जनपद पुलिस द्वारा आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थानों पर पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने फरियादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक समझते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस ने शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए भरोसा दिलाया तथा संबंधित प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनपद पुलिस का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण करते हुए लोगों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को मजबूत करना है।

