गाजीपुर। आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रतिदिन की भांति जनसुनवाई आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को वर्चुअल माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि फरियादियों को समय से न्याय एवं राहत मिल सके।

