गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर थाना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या 181/2026 से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खां मय हमराह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बनवा नहर पुलिया के पास दबिश देकर मुकदमा संख्या 181/2026, धारा 87, 108 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सुधीर प्रजापति (19 वर्ष) पुत्र जनार्दन प्रजापति, निवासी ग्राम अमवा असकरन (कोहारपुर), थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।

इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने दोनों को संबंधित मामले में विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त

सुधीर प्रजापति, पुत्र जनार्दन प्रजापति, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम अमवा असकरन (कोहारपुर), थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर।

बाल अपचारी — 01

आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 181/2026, धारा 87, 108 बीएनएस, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 मो. रुस्तम खां मय हमराह, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर।

पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।