गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नन्दगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पूर्व में हुई चोरी की घटना से संबंधित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का अनाज बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 की रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुसुम्भी खुर्द नहर तिराहा के पास कार्रवाई की गई। मौके से आकाश बिन्द (19 वर्ष) और विन्ध्याचल बिन्द (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 22.830 किलोग्राम सरसों और 23.780 किलोग्राम गेहूं बरामद हुआ। दोनों आरोपी ग्राम कुसुम्ही खुर्द, थाना नन्दगंज के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि बरामदगी पूर्व में दर्ज मु0अ0सं0 318/2026, धारा 305, 331(3) बीएनएस, थाना नन्दगंज से संबंधित है। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, थाना नन्दगंज शामिल रहे।