गाजीपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत करंडा इंटर कॉलेज में “मेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने विचारों, ज्ञान और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्य अतिथि शशिकांत शर्मा ने कहा कि देश के भविष्य को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। वहीं प्रधानाचार्य भानुप्रताप सिंह एवं शिक्षकगण ने विद्यार्थियों को ज्ञान, अनुशासन और राष्ट्रहित की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत को लेकर अपने सपनों और विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता रही।

