गाजीपुर। ऑनलाइन यूपीआई फ्रॉड के शिकार हुए नोनहरा थाना क्षेत्र के शहबाजकुली निवासी जितेन्द्र प्रसाद राम को गाजीपुर पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क के प्रयास से बड़ी राहत मिली। साइबर हेल्प डेस्क नोनहरा की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की गई ₹2,700 की पूरी धनराशि वापस उनके खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी।
जानकारी के अनुसार जितेन्द्र प्रसाद राम के साथ ऑनलाइन यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी की गई थी। इसके बाद उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत संख्या 23101260012779 दर्ज कराई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक अविनाश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई शुरू की।
टीम के प्रयास से MRM पोर्टल के माध्यम से ₹2,700 की संपूर्ण धनराशि शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने के बाद शिकायतकर्ता ने गाजीपुर पुलिस टीम की तत्परता की सराहना करते हुए साइबर हेल्प डेस्क नोनहरा का आभार व्यक्त किया।
साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

