गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाठक व उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता मय हमराह ग्राम नसीरपुर मोड़ के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले शैलेश उर्फ झून्नू (32) पुत्र रामजियावन, निवासी ग्राम सेमरा चकफैज, थाना कोतवाली, गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 0715/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाठक, उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता सहित थाना कोतवाली पुलिस टीम शामिल रही।

